Breaking News

#MUZAFFARPUR : युवा राजद सचिव द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वाँ गणतंत्र दिवस

MUZAFFARPUR : आज 26 जनवरी 2022 को देश में अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. कोरोना की तीसरी लहर के बीच आज युवा राजद प्रदेश सचिव रतन कुमार चौधरी द्वारा सिकंदरपुर स्थित अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया व साथ ही ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर स्थानीय प्रबुद्धजन और बच्चे शामिल हो राष्ट्रगाण गाये और भारत माता के जयकारे भी लगाए।

मौके पर युवा राजद प्रदेश सचिव ने 73वें गणतंत्र दिवस पर देश, प्रदेशवासियों तथा सीमा पर तैनात बहादुर जवानों को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र की एकता और अखण्डता की सुरक्षा के साथ देश-प्रदेश के समग्र विकास में सहभागिता का संकल्प करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की प्रतिवर्ष यह दिन हमारे लिए एक नया उत्साह, नई उमंग लेकर आता है। गणतंत्र दिवस एक संकल्प लेने का अवसर देता है कि आने वाले वक्त में हम समस्त देशवासी एकजुट हो संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करें।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘आज संविधान हो, चाहे लोकतंत्र हो, उसके लिए ऐसा माहौल बन गया है कि पता नहीं क्या होगा आने वाले वक्त में। तमाम एजेंसियों पर दबाव है देश में, चाहे वह न्यायपालिका हो, चाहे अन्य एजेंसियां हों। अशांति का माहौल है, अविश्वास का माहौल है, तनाव का माहौल है।’’

उन्होंने कहा, देशवासियों में, सभी धर्म समुदायों, सभी जातियों के लोगों में, ‘‘प्रेम-मोहब्बत- भाईचारा और सद्भाव होना चाहिए, जिससे हम लोग और मजबूत हो सकें। आज लोक और तंत्र दोनों ही बचाने की आवश्यकता है।’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.