देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। लोग हर्ष और उल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल खुली जीप में सवार हुए और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 8 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकल रही है।

गांधी मैदान में परेड की सलामी लेते राज्यपाल फागू चौहान।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया
झंडा फहराए जाने के बाद परेड शुरू हुआ। बिहार पुलिस और बीएमपी के जवानों की टुकड़ी एक-एक कर मंच के सामने से गुजरी और राज्यपाल ने सलामी ली। इससे इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। परेड की सलामी और जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के बाद राज्यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने राज्यवासियों 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद परेड करते जवान।

परेड करते जवान।
इन विभागों की झाकियां निकल रही
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा ‘नशा मुक्ति’ विषय पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जायेगी। वहीं पर्यटन निदेशालय द्वारा ‘पुनौराधाम सीतामढ़ी’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। कृषि निदेशालय द्वारा ‘जैविक उत्पाद अपनाएं’, जीवन स्वस्थ बनाए ” पर आधारित झांकी निकाली जाएगी, जबकि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा ‘कोविड उपयुक्त व्यवहार’ विषय वस्तु पर झांकी निकाली जाएगी।
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना उद्योग विभाग द्वारा ‘बिहार में औद्योगिक विकास’ विषय पर आधारित झांकी निकाली जाएगी। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘समाज सुधार अभियान -बाल विवाह एवं दहेज मुक्त बिहार है नारी का सम्मान’ विषय पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा ”बंदिशों से आजादी” विषय वस्तु पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं बिहार रिन्यूएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी पटना द्वारा “मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना” पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण करते राज्यपाल फागू चौहान।
14 टुकड़ियों होंगी शामिल
परेड में 14 टुकड़ियों शामिल होंगी, जिसमें सीआरपीएफ/ एसएसबी/ आईटीबीपी /एसटीएफ /बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वन/ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन/ जिला सशस्त्र बल पुरुष/ जिला सशस्त्र बल महिला/ पीएसी उत्तर प्रदेश /जेल पुलिस महिला/ होमगार्ड शहरी /होमगार्ड ग्रामीण /श्वान दस्ता/ फायर ब्रिगेड शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा
गांधी मैदान पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने वहां पर झंडे की सलामी के बाद सुरक्षा बलों की टुकड़ी की भी सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

तेजप्रताप यादव ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया।
बिहार के अलग-अलग इलाकों से समारोह की तस्वीर…

बगहा में ध्वाजारोहण करते अधिकारी।

वैशाली में जीविका द्वारा निकाली गई झाकियां।

बांका में समारोह के दौरान की तस्वीर।

सहरसा में परेड की सलामी लेते अधिकारी।

नवादा में राष्ट्रगान गातीं छात्राएं।

Leave a Reply