Breaking NewsNational

73वें गणतंत्र दिवस का जश्‍न जारी, राजपथ पर हो रहा शौर्य प्रदर्शन

Republic Day Parade 2022 Live: आज 26 जनवरी है. देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी को भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में शहीद हुए करीब 26000 जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने विजिटर बुक में साइन किया. यहां से पीएम मोदी राजपथ पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई.10:59 AM (2 मिनट पहले)

असम रेजिमेंट की टुकड़ी ने किया राष्ट्रपति को सलाम

गर्व से आगे बढ़ते भारतीय टैंक

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक ने शौर्य दिखाया.

परेड में सबसे आगे सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रही

परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की है. यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है. 

10:33 AM (28 मिनट पहले)

एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया

जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे. हालांकि, सर्वोच्च बलिदान से पहले उन्होंने न सिर्फ अपने साथियों को बचाया, बल्कि तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया. 

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की टोपी पहनी

पीएम मोदी ने आज उत्तराखंड की टोपी पहन रखी है. इस पर ब्रह्मकमल का फूल बना हुआ है. यह उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है. पीएम मोदी जब केदारनाथ में पूजा करने पहुंचे थे, तब उन्होंने यही फूल चढ़ाए थे. पीएम मोदी ने मणिपुर का स्टॉल भी पहना. (इनपुट- श्वेता सिंह)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.