BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना संक्रमित महिला की मौ’त, ब्रेन हेमरेज होने से मौ’त की पुष्टि कर रहे डॉक्टर

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एक कोरोना सं’क्रमित महिला मरीज की मौ’त हो गई। वह कांटी इलाके की रहने वाली थी। उसकी उम्र 50 वर्ष थी। उसे सोमवार को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। मंगलवार को अचानक से उसकी तबियत बिग’ड़ी और मौ”त हो गई।

SKMCH अधीक्षक बीएस झा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह कोरोना सं’क्रमित थी। लेकिन, उसकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका दा’ह संस्कार किया गया है।

बता दें कि इससे पहले कोविड वार्ड में 70 वर्षीय हथौड़ी का रहने वाले एक बुजुर्ग की मौ’त हो गई थी। वह SKMCH के कोविड वार्ड में 16 जनवरी से भर्ती था। इससे पूर्व सरैया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत भी इलाज के दौरान SKMCHमें हो गई थी। वह भी कोरोना पॉजिटिव था। सकरा के एक व्यक्त की मौत हुई थी। पहली और दूसरी लहर में अब तक जिले में 723 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि कोविड वार्ड से एक कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिला भी भाग गई। इससे SKMCH में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग उस महिला का पता करने में जुटा हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.