नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के सिलाव बाजार में बीती रात बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार टूनटून कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर चले गए थे। उन्हें मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब दुकान के पास आकर देखा तो बदमाशों ने खंती से शटर को उकसा कर दुकान के अंदर प्रवेश कर सेफ में रखे करीब 5 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है।
पीड़ित ने बताया कि जय गुरुदेव वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स नामक उनकी दुकान सीलाव के बीच बाजार में हैं। जहां बदमाशों ने बीती रात चोरी की वारदात की है। यह घटना साफ तौर पर पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाती है कि आखिर बीच बाजार में चोरी की इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई।
इस घटना के बाद व्यवसायियों में काफी रोष देखा जा रहा है। व्यवसायियों की मांग है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार की जाए। रात्रि गश्ती बढ़ाया जाए ताकि के दुकान और प्रतिष्ठान सुरक्षित रह सके और वे भयमुक्त माहौल में अपना काम कर सकें। सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।




Leave a Reply