BIHARBreaking NewsSTATE

इंटर स्टूडेंट अब जूता-मोजा पहनकर दे सकेंगे एग्जाम, BSEB ने वापस लिया 2019 का निर्देश

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का इंटर एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को इस बार ठंड में परेशान नहीं होना पड़ेगा। बोर्ड ने इस बार से स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में जूता-मोजा पहन कर आने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने इससे जुड़ा निर्देश जारी कर दिया है।

राज्य में फिलहाल जारी ठंड के मौसम को देखते हुए बोर्ड ने अपना पुराना निर्देश वापस ले लिया है। परीक्षार्थी अब जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 से 12 दिन तक तापमान में कुछ खास अंतर नहीं देखा जाएगा। ऐसे में छात्रों को ठंड से बचाने के लिए ऐसा निर्देश जारी किया गया है।

बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित होनी है। इसमें हर साल 13 से 15 लाख छात्र बैठते हैं। परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जनवरी से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

इससे पहले साल 2020 में बोर्ड ने एग्जाम में होनेवाली चोरी रोकने के लिए परीक्षार्थियों के जूता-मोजा पहनकर सेंटर में आने पर पाबंदी लगा दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.