BIHARBreaking NewsSTATE

जन्मदिन पर सुशांत को याद कर निराश दिखें पिता

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर और बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत की आज जन्मतिथि है। उनकी 37वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर पटना स्थित उनके आवास पर सुशांत के पिता के के सिंह निराश दिखें। घर के बाहर दिवंगत एक्टर की तस्वीर टंगी है। जिसपर सभी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखें। वहीं सुशांत सिंह के घर की देखभाल करने वाली लक्ष्मी देवी ने भास्कर से बातचीत की।

लक्ष्मी देवी ने बताया कि वे काफी लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत के घर की देखभाल करते आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि- ‘सुशांत जब छोटे थे तो वे उनका देखभाल करती थीं। फिर वो पढ़ाई करने बाहर चले गए, जिसके बाद वो हीरो बनकर वापस लौटे। उन्होंने बताया कि इतने बड़े सुपरस्टार हो जाने के बाद भी वे जब बिहार आएं तो उनसे मुलाकात की थी।’

सुशांत सिंह राजपूत का पटना स्थित आवास।

सुशांत सिंह राजपूत का पटना स्थित आवास।

लक्ष्मी ने बताया कि आज के दिन सबलोग घर पर आते हैं। कैंडल जला कर सुशांत को याद करते हैं। जब वे बच्चे थे, तो आज के दिन उनका जन्मदिन बहुत अच्छे से धूम-धाम से परिवार के लोग मानते थे। लेकिन अब बस उनकी यादें रह गई है। इधर, दिवंगत एक्टर के पिता ने कहा उनकी तबीयत ठीक नहीं। इसलिए किसी तरह की बातचीत करने से उन्होंने मना कर दिया।

रील्स बनाकर याद कर रहें फॉलोअर्स
सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन को उनके फॉलोअर्स अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति इंस्टाग्राम पर सुशांत की फोटो और वीडियो पोस्ट की है। सुशांत को लोग प्यार से SSR कहते थे। उनके फॉलोअर्स के रील्स सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। यह बताती है कि इस बिहारी हीरो की धमक कैसी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.