BIHARBreaking News

बेतिया में नाव पर लदा ट्रैक्टर नदी में डूबा, नाव पर 24 लोग थे सवार, एक महिला का श’व बरामद

बेतिया में बड़ा हादसा हो गया है। नाव पर सवार गन्ना लदा टैक्टर नदी में डूब गया है। नाव पर 24 लोग सवार थे। एक महिला का शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाला है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास की है। बताया जाता है कि नाव पर लदा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और नदी में डूब गया। उस समय नाव पर 24 लोग सवार थे। नदी में गिरते ही कुछ लोग तैरकर निकल गए। ट्रैक्टर ड्राइवर सहित 4 लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

लापता लोगों की घाट पर तलाश करती टीम।

लापता लोगों की घाट पर तलाश करती टीम।

दरअसल, गोपालगंज जिले के गन्ना किसान भगवानपुर गांव के पास गंडक नदी के रास्ते बड़ी नाव पर ट्रैक्टर लाद कर गन्ना काटने जा रहे थे। जैसे ही वह नाव पर सवार हुए वैसे ही ट्रैक्टर को किसी ने चालू कर दिया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे लोग अचानक ट्रैक्टर समेत पानी में गिर गए। घटना के दौरान कई लोगों ने नदी में तैर कर अपनी जान बचाई। वहीं, 4 लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल नदी से निकले 3 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे SDPO संजीव कुमार और SDO उपेन्द्र पाल के अलावा कई पुलिसकर्मी कैंप कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.