BIHARBreaking News

मुर्गे से भरी पिकअप पलटी तो मची लूट, 5 मिनट में 300 मुर्गे भीड़ ने लूट लिए

बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मुर्गे से लदी पिकअप वैन गड्ढे में पलट गई। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई, पिकअप से मुर्गा लूटने की होड़ लग गई। लोग जैसे-तैसे गाड़ी के ऊपर चढ़कर मुर्गा लूटने लगे। इसका वीडियो भी लोगों ने बना लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

मौके पर जुटी भीड़।

मौके पर जुटी भीड़।

मामला तेघरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक यात्री पड़ाव के पास का है। ड्राइवर पारस ने बताया कि वो पिकअप पर मुर्गा लोड कर भागलपुर जा रहा था। तभी एक बाइक सवार गाड़ी के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जब तक संभालते तब तक गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मैं और साथी खलासी विकास बाल-बाल बच गए, लेकिन इधर-उधर से गुजरने वाले लोग देखते ही देखते वहां जमा हो गए। मना करने के बावजूद गाड़ी से मुर्गा लूटते रहे। जब तक थाना के लोग आए तब तक करीब 300 मुर्गा लोगों ने झपट लिए।

JCB से गाड़ी निकालती पुलिस।

JCB से गाड़ी निकालती पुलिस।

मौके पर पहुंचे तेघरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा रिंकू कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब गड्ढे में गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही 5 मिनट में हम लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में मुर्गे की लूट हो चुकी थी। बचे हुए मुर्गों को हमने किसी तरह बचाया। बाद में JCB बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी निकाली गई।

प्रशिक्षु दारोगा रिंकू कुमार।

प्रशिक्षु दारोगा रिंकू कुमार।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.