BIHARBreaking News

दिन-रात के तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का अंतर, मुजफ्फरपुर समेत समूचा उत्तर बिहार कंपकंपाया

दाे दिनाें से जारी कड़ाके की ठंड से जिला समेत समूचा उत्तर बिहार कंपकंपा रहा है। दिन-रात के तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का अंतर रह गया है। साेमवार काे धूप निकली ही नहीं, मंगलवार काे दाेपहर में कुछ देर निकली भी ताे लुकाछिपी के कारण लाेग इसका लाभ नहीं उठा पाए। शीतलहर से भी राहत नहीं मिली। 48 घंटे से दिन-रात के तापमान का गैप न्यूनतम हाे जाने से कंपकंपी काफी बढ़ गई है। ऊपर बादल और कोहरा ने परेशानी अाैर बढ़ा दी है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हाे गई है। दाे दिनाें से लाेग घरों में दुबके रहते अाैर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता। रात काे काेराेना काे लेकर जारी कर्फ्यू के बीच दिन में ठंड के कर्फ्यू जैसा लगा रहता है। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिनों तक अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हाेने के बाद भी सर्द पछुआ हवा के कारण शीतलहर जारी रहने का अनुमान बताया है।

रात के साथ दिन का तापमान भी तेजी से गिरा
इस माह 4 जनवरी के बाद तापमान में लगातार वृद्धि के कारण ठंड से राहत मिली थी। लेकिन, पिछले दाे दिनाें से अचानक रात के साथ-साथ दिन के तापमान में तेजी से आई कमी के कारण लोग शीतलहर से परेशान हैं। हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली पछुआ हवा के कारण दिन का तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 8.9 डिग्री कम 13.5 पर यथावत रहा। हालांकि, रात का तापमान 2.1 बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अब दिन-रात के तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का अंतर रह गया है।

23 काे बारिश के साथ राहत की आस

माैसम विभाग ने 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद ठंड मेें कमी की संभावना है। 23 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 19 और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस बीच 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण शीतलहर झेलनी हाेगी। सुबह में कोहरा-बादल छाने से धूप भी लेट निकलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.