BIHARBreaking News

12 डोज लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बे’ल, गि’रफ्तारी के ड’र से दी थी आत्मह’त्या की ध’मकी

बिहार में कोरोना वैक्सीन की 12 डाेज लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को पुलिस ने थाने से ही बेल दे दी है। बताया जाता है कि मंडल सोमवार को मधेपुरा के पुरैनी थाना पहुंचे, जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई। कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेकर सुर्खियों में आने के बाद 8 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ने उन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। तब से उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया था और घर से फरार थे। आज बेल मिलने की जानकारी पुरैनी थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने दी।

बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव मंडल को पुरैनी थाना ने हाजिर होने का नोटिस दिया था। इसके बाद वह सोमवार को यानी आज पुरैनी थाना पहुंचे और केस के आईओ उदय तिर्की मिले। केस के IO द्वारा विहित प्रक्रिया को पूरा करते हुए उन्हें थाना से ही बेल दे दी गई है।

गिरफ्तारी पर रोक की हुई थी मांग

बता दें, FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की थी। इसके बाद इस मामले पर राजनीति भी होने लगी थी। मधेपुरा सदर राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने एसपी को आवेदन देकर ब्रह्मदेव मंडल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि डीएम को भी सौंपी थी। वहीं, पूर्व संसद पप्पू यादव ने भी ब्रह्मदेव मंडल पर हुए एफआईआर को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरा था।

ब्रह्मदेव मंडल ने दी थी आत्महत्या की धमकी

वहीं, गिरफ्तारी और कार्रवाई किए जाने से सहमे ब्रह्मदेव मंडल ने आत्महत्या कर लेने की धमकी तक दे डाली थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मधेपुरा SP राजेश कुमार ने कहा था, ‘चूंकि वे काफी वृद्ध व्यक्ति हैं, इसलिए पुलिस सहानुभूति के साथ उनसे पूछताछ करेगी।’ साथ ही जांच में सहयोग का भी आशा व्यक्त किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.