Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BiggBoss13: सिद्धार्थ-शहनाज़ को करीब लाने मे जुटे फैंस, बिग बॉस से की ये गुज़ारिश…

बिग बॉस 13′ की सबसे बड़ी एंटरटेनर शहनाज़ गिल का आज जन्मदिन है। ऐसे में सिडनाज़ के फैंस चाहते हैं कि ‘बिग बॉस’ आज कुछ ऐसा कर दें कि उनका और सिद्धार्थ का पैचअप हो जाए। शो के दौरान जिस भी कंटेस्टेंट का जन्मदिन आता है, उसे बिग बॉस हाउस में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। कई बार तो ‘बिग बॉस’ बर्थडे ब्वॉय या गर्ल को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ सरप्राइज़ भी दे देते हैं। ऐसे में सना के फैंस भी चाहते कि बिग बॉस कोई सरप्राइज़ प्लान करें और सिद्धार्थ और उनके बीच सब ठीक करवा दें।यूजर्स हैशटैग #SidNaaz के साथ ट्वीट कर अलग-अलग तरह की डिमांड कर रहे हैं। कोई दोनों की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहा है तो कोई शहनाज़ को जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सिडनाज़ को दोबारा पैचअप करने की डिमांड कर रहे हैं। दरअसल, इस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ कौर गिल की दोस्ती में दरार आ गई है। सिद्धार्थ, शहनाज़ से इतने नराज़ हैं कि उनसे बात तक नहीं करना चाहते। वहीं इस बार शहनाज़ के भी तेवर गर्म हैं।दरअसल, कुछ दिन पहले शो में ‘बिग बॉस 8’ के विनर गौतम गुलाटी बतौर मेहमान आए थे। उन्हें देखकर शहनाज़ काफी एक्साइटेड हो गईं थीं और उन्हें किस करने लगी थीं। इसके बाद शो में अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ का प्रमोशन करने कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आए।

तो सना, कार्तिक को देखकर भी काफी एक्साइटेड हो गईं और उनके लिए अपने प्यार का इज़हार करने लगीं। सना के इस तरह फ्लिप करने का सलमान खान समेत शो के सारे कंटेस्टेंट ने काफी मज़ाक बनाया। बस उसी दिन के बाद से सिद्धार्थ, शहनाज़ से कुछ कटे-कटे रहने लगे। सिद्धार्थ की नाराज़गी शहनाज़ से इतनी ज्यादा हो गई कि उन्होंने हाल ही में सना के लिए एक शॉकिंग स्टेटमेंट दे डाला। उन्होंने सना से कहा ‘जो अपने मां-बाप की सगी नहीं हो सकी वो मेरी क्या होगी’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.