Indian Railway Recruitment 2022: इंडियन रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका है क्योंकि इन पदों के लिए कम पढ़े लिखे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने गेटमैन के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी हैं. अभ्यर्थी का चयन उनकी सैन्य सेवा की अवधि के आधार पर होगा. इच्छुक उम्मीदवार (Applicant) आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) ner.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना (Notification) के अनुसार रेलवे द्वारा लखनऊ मंडल और इज्जतनगर मंडल में गेटमैन (Gatemen) के पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 10 वीं रखी गई है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इस भर्ती अभियान के तहत संविधा के आधार पर नौकरी दी जाएगी. कार्य संतोषजनक न मिलने पर संविधा की अवधि समाप्त कर दी जाएगी.





Comment here