बिहार के नवादा में कश्मीर जैसी बर्फबारी हुई। बुधवार को बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके बाद सड़कों और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर जमकर सेल्फी ली।

खेत में इस तरह से चारों ओर बर्फ बिछ गई।
कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले
बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन हाेने की वजह से पटना समेत कई हिस्सों में बुधवार काे कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई। यही नहीं बिन माैसम बरसात में हुई बारिश के साथ ओले भी गिरे। पटना से सटे बाढ़, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल, गया, भोजपुर, रोहतास समेत कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इन ओलों के आकार 2 एमएम से 8 एमएम के बीच थे। औरंगाबाद और नवादा में इतने ओले गिरे कि जमीन पर ओले की सफेद चादर सी बिछ गई।

औरंगाबाद और नवादा में ओले इतना गिरा कि जमीन पर सफेद चादर सी बिछ गई।
बारिश और ओले से बढ़ी ठंड
पटना में 13 एमएम बारिश शाम तक हुई। बारिश और ओले से ठंड बढ़ गई। नवादा में भी 15 मिनट तक बारिश और ओले गिरने से मौसम में तापमान काफी कम हो गया है। तो वहीं ओले गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ है।


टीलों, मैदान और नदियों की गहराई से लेकर पहाड़ की ऊंचाई तक ओले की चादर बिछ गई।
मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया था, जो सही साबित हुआ। दिन में हल्की धूप थी। फिर दोपहर बाद आसमान को बादलों ने घेरना शुरू कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा के मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिले में 8 एमएम बारिश हुई।



Leave a Reply