कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए VTR (वाल्मिकी टाइगर रिजर्व) को 6 जनवरी से बंद कर दिया गया था। VTR बंद होने से नेपाल को हो फायदा हो रहा है। इस समय VTR से सटे नेपाल के क्षेत्र में सभी होटल बुक हैं। बताते चलें कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए VTR प्रशासन ने जंगल सफारी, इक्को पार्क, झूला पूल सहित जंगल में किसी भी गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया है।
इस वजह से पर्यटक अब VTR के मनमोहक नज़ारे का लुफ्त नहीं उठा पा रहे हैं। बतातें चलें कि VTR से सटे नेपाल स्थित चितवन नेशनल पार्क है जो सैलानियों के लिए खुला हुआ है। इसमें जंगल सफारी का आनंद पर्यटक उठा रहे हैं। अब भारतीय पर्यटकों यह पार्क खूब भा रहा है। भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है।
चितवन नेशनल पार्क में जंगल सफारी सहित सभी आयाम पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं और यहां पर्यटकों का आना जारी है। चितवन नेशनल पार्क प्रशासन ने बताया की सभी पर्यटक कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए नेशनल पार्क में सफारी का आनंद उठा रहे हैं।सबसे ज्यादा भीड़ इस वक्त में भारतीय पर्यटकों की देखी जा रही है।


जंगल घूमने के शौकीन पर्यटक नवंबर से लेकर मार्च तक का महीना चुनते हैं। लिहाजा पर्यटन के लिए यह पिक टाइम होता है, जिसमें पर्यटक पहाड़ों में घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसी स्थिति में करोना को लेकर लगातार VTR बंद हो रहा है और खुला है। इसके बाद भारतीय पर्यटक नेपाल का रुख करने लगे हैं।




Leave a Reply