BIHARBreaking NewsSTATE

पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश

साइक्लोनिक सकुर्लेशन के प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से माैसम में बदलाव हुआ है। इसका असर 14 जनवरी तक रह सकता है। 12 जनवरी यानी आज पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में कहीं हल्की बारिश ताे कहीं मध्यम बारिश हो रही है। पटना में सुबह 8:20 बजे से मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा सीतामढ़ी, वैशाली, लखीसराय, जहानाबाद, पूर्णिया और बेगूसराय समेत कई इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।

पटना सिटी में भी सुबह साढ़े आठ बजे से बारिश शुरू हुई।

पटना सिटी में भी सुबह साढ़े आठ बजे से बारिश शुरू हुई।

पटना के बोरिंग रोड इलाके की तस्वीर।

पटना के बोरिंग रोड इलाके की तस्वीर।

हाजीपुर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हुई।

हाजीपुर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हुई।

माैसम विभाग ने एक-दाे स्थानों पर ओला गिरने काे लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मंगलवार काे पटना के अलावा बिहार के अधिकतर हिस्सों में आकाश बादल से घिरा रहा। माैसम साफ नहीं हाेने से न्यूनतम पारा बढ़ गया जबकि अधिकतम पारा में गिरावट दर्ज की गई।

जहानाबाद में बारिश के बाद की तस्वीर।

जहानाबाद में बारिश के बाद की तस्वीर।

15 जनवरी काे माैसम साफ हाेने की संभावना

कोल्ड डे ताे नहीं रहा पर कोल्ड डे की तरह हालात बने रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 15 जनवरी काे माैसम साफ हाेने की संभावना है। उसके बाद कनकनी बढ़ेगी। मंगलवार काे नवादा, औरंगाबाद, भभुआ, डेहरी, मोतिहारी, दाउदनगर, कैमूर आदि में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद में 7.2 एमएम दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.