BIHARBreaking NewsSTATE

CM के कोरोना पॉजिटिव होने पर पटना में हवन, JDU कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में की पूजा-पाठ

CM नीतीश कोरोना संक्रमित पाए गए ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना की गई। इस दौरान समर्थकों ने सीएम नीतीश के सुखद स्वास्थ्य को लेकर पटना के दुर्गा आश्रम गली स्थित शिव मंदिर में हवन कराया।

दरअसल, पटना के दुर्गा आश्रम गली स्थित शिव मंदिर में पूरे मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया गया। जहां मौजूद कार्यकर्ता ने बताया की जनता के बीच रहने वाले जन सेवक सीएम नीतीश कुमार जब कोरोना संक्रमित हुए तो हम लोग काफी दुखी हो गए। हम लोगों ने सीएम के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए ये हवन करवाया है।

बता दें कि बिहार के CM नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। CMO ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। CMO की तरफ से आई जानकारी के मुताबिक CM नीतीश कुमार होम आइसोलेशन में रहेंगे। CM नीतीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। उन्होंने पिछले कार्यक्रम समाज सुधार अभियान के तहत औरंगाबाद गए थे। इसमें मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार कोरोना संक्रमित थे। हालांकि, उसके बाद पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू और नया कोरोना गाइडलाइन जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद CM हाउस में लगातार स्टाफ और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में CM नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.