BIHARBreaking NewsSTATE

स्‍कूल के हेडमास्‍टर का अनूठा प्रयास, अब ‘हवाई जहाज’ में पढ़ रहे यहां के छात्र

समस्‍तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के तहत आने वाले शिवैसिंहपुर गांव में स्थित उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय इन दिनों काफी चर्चा में है. स्‍कूल के हेडमास्‍टर के प्रयासों से इस स्‍कूल में स्थित लाइब्रेरी हवाई जहाज में परिवर्तित हो गया है.

 स्‍कूल के हेडमास्‍टर ने अपने जेब से पैसा खर्च कर स्‍कूल की लाइब्रेरी को हवाई जहाज का रूप दिया गया है. इस मनलुभावन पुस्‍तकालय में एक साथ 15 से 20 छात्र एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं. (मुकेश कुमार/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

स्‍कूल के हेडमास्‍टर ने अपने जेब से पैसा खर्च कर स्‍कूल की लाइब्रेरी को हवाई जहाज का रूप दिया गया है. इस मनलुभावन पुस्‍तकालय में एक साथ 15 से 20 छात्र एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं.

 यह उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय समस्‍तीपुर जिला मुख्‍यालय से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर पटोरी अनुमंडल के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के शिवैसिंहपुर गांव में स्थित है. हेडमास्‍टर के प्रयास से हवाई जहाज के स्‍वरूप में पुस्‍तकालय बनाया गया है. (मुकेश कुमार/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

यह उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय समस्‍तीपुर जिला मुख्‍यालय से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर पटोरी अनुमंडल के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के शिवैसिंहपुर गांव में स्थित है. हेडमास्‍टर के प्रयास से हवाई जहाज के स्‍वरूप में पुस्‍तकालय बनाया गया है.

 इस लाइब्रेरी का नाम शिक्षा उड़ान रखा गया है. इसका निर्माण सरकारी खर्च पर नहीं किया गया है. स्‍कूल के हेडमास्टर मेघन सहनी ने अपने निजी कोष से बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक जगाने के लिए हवाई जहाज के रूप में लाइब्रेरी का निर्माण कराया है. (मुकेश कुमार/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

इस लाइब्रेरी का नाम शिक्षा उड़ान रखा गया है. इसका निर्माण सरकारी खर्च पर नहीं किया गया है. स्‍कूल के हेडमास्टर मेघन सहनी ने अपने निजी कोष से बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक जगाने के लिए हवाई जहाज के रूप में लाइब्रेरी का निर्माण कराया है.

 मध्‍य विद्यालय में बने अनूठे पुस्‍तकालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया. विद्यालय के हेडमास्टर मेघन सहनी बताते हैं कि मोहिउद्दीन नगर के ही नंदनी गांव में शिक्षा एक्सप्रेस बनाई गई थी. वह ट्रेन के शक्ल में था. इसके बाद उनके स्कूल के बच्‍चों ने उनसे हवाई जहाज बनाने का आग्रह किया था. उनकी बातों को मानते हुए शिक्षा उड़ान का निर्माण कराया गया. (मुकेश कुमार/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

मध्‍य विद्यालय में बने अनूठे पुस्‍तकालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया. विद्यालय के हेडमास्टर मेघन सहनी बताते हैं कि मोहिउद्दीन नगर के ही नंदनी गांव में शिक्षा एक्सप्रेस बनाई गई थी. वह ट्रेन के शक्ल में था. इसके बाद उनके स्कूल के बच्‍चों ने उनसे हवाई जहाज बनाने का आग्रह किया था. उनकी बातों को मानते हुए शिक्षा उड़ान का निर्माण कराया गया.

 स्‍कूल के हेडमास्टर द्वारा किए गए इस अनोखे काम की प्रशंसा चारों ओर हो रही है. इलाके के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इसे अच्छा प्रयास बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि इससे शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी. (मुकेश कुमार/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

स्‍कूल के हेडमास्टर द्वारा किए गए इस अनोखे काम की प्रशंसा चारों ओर हो रही है. इलाके के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इसे अच्छा प्रयास बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि इससे शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी. (

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.