राजद नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कभी तेजप्रताप यादव अपने प्रशंसकों के सामने कृष्ण बनकर बांसुरी बजाने लगते हैं तो कभी जिम में बॉडी बनाते नजर आते हैं. वहीं, कभी मां के हाथ से खाना खाने की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. आज फिर कुछ अलग अंदाज में तेजप्रताप यादव नजर आये.दरअसल, तेजप्रताप यादव आज नालंदा के दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने एकंगासराय में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद तेजप्रताप नालंदा से वापस लौट रहे थे. इसी दौ’रान उनकी नजर एक चाय दुकान पर पड़ी. उन्होंने दुकान के सामने अपनी गाड़ी रोकी और दुकान पर चाय पीने चले गए.तेजप्रताप काफी देर तक कुल्हड़ में चाय की चुस्की लेते नजर आये.

इस दौरान उन्होंने अपने साथ चल रहे समर्थकों से भी चाय पीने को कहा. तेजप्रताप यादव ने सभी लोगों के साथ मिलकर बख्तियारपुर बाजार में चाय का आनंद उठाया. वहीं, इस दौरान बाजार में तेजप्रताप को एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.बता दें कि तेजप्रताप यादव इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं. रविवार को तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का दौरा किया. तेजप्रताप रविवार को नालंदा के एकंगरसराय पहुंचे, जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया.आरजेडी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला. तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह बिहार की कुशासन की इस सरकार को उ’खाड़ कर ही दम लेंगे.




Leave a Reply