BIHARBreaking News

पटना में ताला तोड़कर ससुराल में जबरदस्ती घुसी बहू, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना में एक बहू जबरदस्ती अपने ससुराल के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गई। इससे पहले ससुराल के दरवाजे पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बहू को समझाने आई पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ा। मामला पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बिड़ला कॉलोनी का है।

जानकारी के अनुसार आरा निवासी जूही चौधरी की शादी लगभग साढ़े तीन साल पहले बिड़ला कॉलोनी के अजय चौधरी से हुई थी। जूही का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले 5 लाख रुपए दहेज लाने की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने पर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद जूही चौधरी ने थाने में मामला दर्ज कराया।

पति अजय चौधरी से बात करती जूही।

पति अजय चौधरी से बात करती जूही।

जूही ने बताया कि उनका मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने ही उन्हें ससुराल में रहने का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे ससुराल पहुंची तो देवर ने उनके साथ मारपीट की और घर में घुसने नहीं दिया। पति अजय चौधरी जयपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

मामले में जानकार लोगों ने बताया कि अजय ने जूही पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वजह से पत्नी से तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दी है। दूसरी तरफ जूही ने बताया कि वह अपने ससुराल में ही रहना चाहती है, लेकिन ससुराल वाले बार-बार प्रताड़ित कर रहे हैं।

बिड़ला कॉलोनी में दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बिड़ला कॉलोनी में दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जूही ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश के बाद वह अपने ससुराल आई हैं। जब ससुराल वालों ने उन्हें घुसने नहीं दिया, तो जबरदस्ती अपने हक के लिए दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.