BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 4 साल की मासूम का रे’प, गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया से एक सन’सनीखेज मामला सामने आया है। घट’ना एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ घटी है। उसके साथ रे’प किया गया है। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों ने देर रात उसे SKMCH में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, लेकिन बच्ची की हालत वैसी नहीं है कि वह कुछ बोल सके। इसके अलावा उसकी मां समेत अन्य लोगों ने भी चुप्पी साध ली है।

SDPO राजेश शर्मा ने बताया, ‘घटना की जानकारी मिली है। थानेदार को बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया, लेकिन अभी वे लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं।’

पहले की बताई जा रही घटना

परिजन से जब घटना के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की तो पहले सोमवार की घटना बताई। फिर कहने लगी कि 10 दिन पूर्व हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अपने स्तर से भी इसका पता लगाया तो पाया कि घटना पहले की है। सोमवार को नहीं हुई है। कल उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तो SKMCH में भर्ती कराया गया है।

कहीं दबाव में तो नहीं हैं परिजन…

बच्ची का पिता बाहर रहकर काम करता है। जानकारी मिलने पर वह भी आने वाला है। बच्ची की मां का कहना है, ‘पति के आने के बाद ही कुछ बोलेगी।’ पुलिस प्रारंभिक जांच में आशंका जता रही है कि बयान देने में आनाकानी करने का एकमात्र कारण हो सकता है कि वे लोग दबाव में हैं। इसके अलावा इस मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत करने की बात भी पुलिस को पता लगी है। अपने स्तर से इसका पता लगाकर कार्रवाई करने में जुट गए है। आज उसकी मां का बयान दर्ज करने की संभावना है। इसी के बाद पूरी घटनाक्रम सामने आएगी।

परिचित की आ रही संलिप्ता

सूत्रों की मानें तो घटना में किसी परिचित का हाथ है। इसलिए परिजन भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कोई खास करीबी होगा या बहुत दबंग होगा। जिससे उन्हें खतरा हो सकता है। इसलिए बयान देने में टालमटोल किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.