BIHARBreaking News

9 जनवरी को सुगौली-रामगढ़वा रेलखंड पर 5 घंटे ट्रैफिक ब्लॉक, जानें…

सुगौली-रामगढ़वा रेलखंड के छह किलोमीटर पर गार्डर हटाने के लिए पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर पैसेंजर ट्रेन में फेरबदल किया गया है। मुजफ्फरपुर से रक्सौल तक चलने वाली ट्रेन संख्या 05261 व 05262 पैसेंजर नौ जनवरी को सुगौली तक ही चलेगी। बताया गया कि गाड़ी संख्या 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल सवारी गाड़ी रक्सौल के बदले सुगौली तक ही जाएगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 05262 रक्सौल-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी रक्सौल के बदले सुगौली से ही रवाना होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने बताया कि नौ जनवरी को सुगौली-रामगढ़वा रेलखंड के छह किलोमीटर पर गार्डर हटाने के लिए पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसको देखते हुए पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में फेरबदल किया गया है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनें नहीं चलेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.