कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने गुरुवार को 7 सदस्यीय टीम बनाई। टीम शहर के दुकानों और प्रतिष्ठानों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराएगी। प्रोटोकॉल उल्लंघन पाए जाने पर दुकान सील की जाएगी। नगर आयुक्त के आदेश के शाम में कई दुकानों में पड़ताल भी की गई।
सिटी मैनेजर ओमप्रकाश को टीम प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ प्रभारी सहायक शाखा नूर आलम, सुशील कुमार प्रभारी विकास शाखा, रामलाला शर्मा प्रवर्तन प्रभारी, अजय कुमार सफाई प्रभारी, मनोज कुमार व रहमत अली भी टीम में हैं। सभी सर्किल इंस्पेक्टर और वार्ड जमादार कार्रवाई में टीम को सहयोग देंगे। यह आदेश डीएम की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन के आलाेक में दिया गया है।




Leave a Reply