BIHARBreaking News

IG ऑफिस के पांच पुलिसकर्मी समेत 64 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरपुर में हर दिन कोरोना पांव पसार रहा है। बुधवार को सबसे अधिक 123 मामले सामने आए थे। वहीं, आज अब तक 64 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। जिसमें IG ऑफिस के पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव पाया गया है। जंक्शन पर 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि अन्य सदर अस्पताल और IG ऑफिस में हुए जांच में पॉजिटिव आये हैं। पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया।

सभी पुलिसकर्मियों के जांच किया जा रहा है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 हो गयी है। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। प्रारम्भिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। विशेष परेशानी होने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

महिला वार्ड में बनेगा जांच सेंटर

जांच कराने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। औसतन पांच-छह हजार लोगों का जांच किया जा रहा है। जिस कारण अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने निर्देश जारी किया है कि सदर अस्पताल स्थित महिला वार्ड में भी कल से कोरोना का जांच किया जाएगा। अभी नशा मुक्ति केंद्र भवन में जांच किया जा रहा है।

SKMCH में 200 बेड तैयार

SKMCH अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया कि ऑक्सिजन वाला 200 बेड तैयार है। लेकिन, अभी सभी बेड खाली है। एक भी मरीज की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़े। लेकिन, विभागीय तैयारी पूरी है। ऑक्सिजन प्लांट भी चालू हो चुका है। जिससे मरीजों को कोई समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.