गायघाट में नवनिर्वाचित मुखिया ने की आम सभा, कई योजनाएं हुईं स्वीकृत
Repoted by Deepak ।
प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन गुरूवार को किया गया। इस मौके पर मुखिया गणेश ठाकुर ने आम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए उन्हें पंचायत का मुखिया बनाने के लिए उपस्थित सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया ।उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसमें सभी ग्राम वासियों का सहयोग आवश्यक है


।उन्होंने यह भी कहा कि जिन भी व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिला है और उन्हें दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिली है उसके लिए अगर कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत करें उस पर कार्रवाई होगी ।इस योजना में किसी भी व्यक्ति को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है उनका बहुत जल्द शौचालय बनवाया जाएगा। सभी तरह की पेंशन ,जाति ,आवाज आदि का आवेदन पंचायत मे ही लिया जाएगा क्योंकि सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर सरकार द्वारा खोले जा चुके हैं। इस आम सभा के माध्यम से पंचायत के संपूर्ण विकास के लिए कई योजनाओं की स्वीकृति भी दी गई ।मौके पर पंचायत सचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह , इंदिरा आवास सहायक ,डाटा एंट्री ऑपरेटर, विकास मित्र, कृषि सलाहकार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।




Leave a Reply