BIHARBreaking News

पटना महावीर मंदिर के कपाट बंद, अब ऑनलाइन कर सकते हैं दर्शन

पटना. बिहार समेत देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. इसे देखते हुए कई प्रदेशों ने सख्‍त कदम उठाए हैं. COVID-19 के प्रसार को रोकने की कोशिश के तहत बिहार सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. ताजा दिशा-निर्देश में कई तरह की सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं. इसे देखते हुए पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर का कपाट बंद कर दिया है, लेकिन भगवान हनुमान के भक्‍तों को निराश होने की जरूरत नहीं है. श्रद्धालु भगवान हनुमान की ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं. भगवान महावीर का प्रसाद नैवेद्यम के काउंटर खुले रहेंग

दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन गुरुवार से लागू हो गई है. नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक बिहार के तमाम पूजा स्थल, पार्क, च‍िड़ियाघर, मॉल और सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं. श्रद्धालुओं के लिए पटना के महावीर मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं. महावीर मंदिर में गुरुवार से सिर्फ मुख्य पुजारी ही पूजा कर सकेंगे. मंदिर में पुजारी अपने समयानुसार भगवान हनुमान की आरती कर सकेंगे और उन्‍हें भोग लगा सकेंगे. श्रद्धालुओं के लिए महावीर मंदिर के कपाट 21 जनवरी तक बंद रहेंगे. महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि वैसे लोग जिन्होंने रुद्राभिषेक सहित तमाम पूजा के लिए पहले से बुकिंग कराई है वो अपना पैसा वापस ले सकते हैं या फिर आगे के दिनों के लिए बुकिंग करा सकते हैं.

ऑनलाइन दर्शन की व्‍यवस्‍था
गुरुवार से महावीर मंदिर के कपाट भले ही बंद कर दिए गए हैं, लेकिन श्रद्धालु ऑनलाइन हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं. महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया की जिओ टीवी पर महावीर मंदिर का सीधा प्रसारण सुबह पट खुलने से लेकर बंद होने तक किया जाता है. जो भक्त भगवान के दर्शन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं.

नैवेद्यम प्रसाद का काउंटर खुला रहेगा
महावीर मंदिर का कपाट बंद होने के बावजूद नैवेद्यम प्रसाद के काउंटर खुले रखे गए हैं. महावीर मंदिर प्रशासन के द्वारा यह व्यवस्था रखी गई है की जो भी श्रद्धालु नैवेद्यम प्रसाद खरीदना चाहता है, वह महावीर मंदिर के मुख्य द्वार पर बने काउंटर से प्रसाद ले सकता है. नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी को नैवेद्यम प्रसाद के लिए काउंटर पर मास्क पहन कर आना अनिवार्य है. नैवेद्यम प्रसाद का काउंटर 8 बजे तक ही खुला रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.