BIHARBreaking NewsSTATE

गया में ट्रेन से करोड़ों का सोना ले जा रहे 2 त’स्कर गि’रफ्तार

गया. बिहार के गया रेलवे स्टेशन (Gaya Railway Station) पर तस्करी कर ले जाए जा रहे करोड़ों का सोना बरामद होने से हड़कंप मच गया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) पटना की टीम ने यहां दो ट्रेनों में छापेमारी कर लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना (Gold) बरामद किया है. डीआरआई ने सोने की तस्करी (Gold Smuggling) करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गया आरपीएफ (RPF) के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि डीआरआई पटना की 5 सदस्यी टीम गया आई थी. गया पोस्ट के आरपीएफ और पटना (Patna) से आई डीआरआई की टीम ने हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस (Howrah Indore Shipra express) के कोच संख्या S-7 में छापेमारी कर बर्थ नंबर 38 पर यात्रा कर रहे रामेश्वर बिंद की तलाशी ली तो उसके पास से बिस्कुट के रूप में तीन किलोग्राम सोना बरामद हुआ

वहीं, इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर गया रेलवे स्टेशन के ही प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी हावड़ा-कालका एक्सप्रेस के S-8 कोच के बर्थ नंबर 24 पर यात्रा कर रहे रामधनी प्रसाद के पास से भी तीन किलो सोना बरामद हुआ. जब्त सोना बिस्कुट के रूप में था. अजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर चचेरे भाई हैं और वो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के निवासी हैं. यह दोनों अलग-अलग ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे थे

डीआरआई की टीम पूछताछ करने के बाद दोनों तस्करों को पटना ले गई है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से छह किलोग्राम सोना बरामद किया गया है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य दो करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपये है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.