मुजफ्फरपुर में साेमवार काे दिन के तापमान में रिकार्ड 4.6 डिग्री ताे रात के तापमान में 4.2 डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान के सामान्य से 6.0 डिग्री कम 15.7 डिग्री पर पहुंचने तथा न्यूनतम तापमान के 8.2 डिग्री तक लुढ़कने से लाेग जारी शीतलहर व कनकनी से बुरी तरह परेशान हुए। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम हाेने तथा इसके सामान्य से कम हाेने से ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में बादल औैर काेहरा के छाने के साथ ही दिनभर धूप नहीं निकलने से परेशानी कुछ अधिक ही रही।
मौसम विभाग ने तीन दिनों तक शीतलहर के जारी रहने काे लेकर से परेशानी में कमी नहीं आने की संभावना जताते हुए लाेगाें काे सतर्क रहने की सलाह दी है। इस वर्ष मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन तथा रात के तापमान में तेजी से कमी हाेने से लाेगाें काे 24 घंटे शीतलहर के कारण कनकनी का अनुभव हाे रहा है। सर्द पछुआ हवा के साथ आसमान में बादल औैर काेहरा के छाने तथा दोपहर में भी सूर्य का दर्शन नहीं हाेने से परेशानी अधिक महसूस हाे रही है। सोमवार को दरभंगा, मधुबनी व सीतामढ़ी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, समस्तीपुर में 8.2 डिग्री, बेतिया में 9 डिग्री और मोतिहारी में 10 डिग्री रहा।



कई जिलों में कड़ाके की ठंड, फारबिसगंज सबसे अधिक सर्द
तापमान गिरने और दक्षिण-पश्चिम हवाओं के चलते राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। समस्तीपुर के पूसा का पारा 8.2 डिग्री से., बांका 8.7 डिग्री से., नालंदा का हरनौत 8.7 डिग्री से., गया 9 डिग्री से., नवादा 9.4 डिग्री से., बेगूसराय 9.5 डिग्री से.दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान में दो-तीन दिन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद ही तापमान में कोई बदलाव दिखेगा। फारबिसगंज लगातार दूसरे दिन भी राज्य में सबसे ठंड स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से. दर्ज की गई।




Leave a Reply