Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

गणतंत्र दिवस 2020: बॉर्डर से लेकर उरी तक, ये बेहतरीन फिल्में जिन्होंने दिखाया देशभक्ति का असली रंग…

सिनेमा, साहित्य और संगीत हमेशा से समाज पर अपना असर डालता रहा है। इस दौर में सबसे ज्यादा प्रभाव सिनेमा ने डाला है। ऐसे में फ़िल्मकारों ने कई ऐसी फ़िल्में भी बनाई, जो लोगों के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ गईं। इन फ़िल्मों ने लोगों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की हि’म्मत दी। लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की। गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए जानते हैं, ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बारे में…

1. उरी द स’र्जिकल स्ट्रा’इक- साल 2019 में आदित्य धर ने उरी द स’र्जिकल स्ट्रा’इक बनाई। इस फ़िल्म में पाकिस्तान के अंदर उरी में किए गए स’र्जिकल स्ट्राइ’क को फ़िल्माया गया। विक्की कौशल ने अहम भूमिका निभाई और नेशलन अवॉर्ड ले गए। वहीं, अदित्य घर को भी इस फ़िल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

2. राज़ी- साल 2018 में मेघना गुलज़ार ने एक शानदार फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म का नाम था राज़ी। आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार्स से सजी इस फ़िल्म में रॉ के एजेंट की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म कॉलिंग सेहमत किताब पर आधारित है।

3. परमाणु- साल 2018 में ही एक और देशभक्ति वाली फ़िल्म आई। डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने बनाई परमाणु। इस फ़िल्म में परमाणु परिक्षण की कहानी दिखाई गई है। दिखाया गया है कैसे दुनिया की तमाम एजेंसियों को चकमा देते हुए पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया। इस फ़िल्म में जॉन अब्रहाम लीड रोल में थे।

4.गोल्ड- आजादी से पहले भारत हॉकी टीम ने ब्रिटिश झंडे के तले कई बार ओलम्पिक में गोल्ड हासिल किया। आजादी के बाद पहली बार साल 1948 के ओलम्पिक में एक बार फिर भारत ने यह कमाल किया गया। साल 2018 में आई गोल्ड फ़िल्म में इसी कहानी को दिखाया गया। इसमें अक्षय कुमार समेत कई कलाकरों ने अहम भूमिका निभाई थी।

5. चक दे इंडिया- चक दे इंडिया फ़िल्म की कहानी भी हॉकी के ऊपर ही बेस्ड थी। साल 2007 में आई इस फ़िल्म ने महिला हॉकी कहानी के जरिए पूरे देश को झ’कजोर दिया गया। शाहरुख़ ख़ान ने कोच कबीर ख़ान भूमिका निभाई थी। फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म की कैटगरी का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

6.रंग दे बंसती-आमिर ख़ान ने भी कई शानदार देशभक्ति फ़िल्में बनाई। इसमें से एक है रंग दे बंसती। साल 2006 में आई राकेश मेहरा की इस फ़िल्म में एक नई क्रांति के बारे में दिखाया गया। फ़िल्म के गाने और डायलॉग्स खूब फेमस हुए। इसे भी बेस्ट फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

7.स्वदेश- साल 2004 में आशुतोष गोवारिकर ने भारत छोड़कर बाहर देशों में काम करने वाले भारतीयों को टारगेट करते हुए स्वेदश बनाई। इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट लोगों को खूब पसंद आया।

8. द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह- भगत सिंह को लेकर बॉलीवुड में कई फ़िल्में बनी। इनमें से ही एक है द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह। साल 2002 में राजकुमार संतोषी के इस फ़िल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया। इस फ़िल्म को दो नेशनल अवॉर्ड्स मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.