BIHARBreaking News

तेजस्वी-राजश्री ने एक साथ दी नए साल की शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि 15-16 साल उनकी सरकार रही तो फिर लोग सवाल किस से करेंगे? बिहार सबसे अंतिम पायदान पर क्यों हैं? इसके लिए कौन दोषी हैं? चाहे वह शिक्षा की स्थिति हो, स्वास्थ्य की हो या बेरोजगारी की इसके लिए कौन जिम्मेदार है? लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। लोग बाढ़ से और सुखाड़ से परेशान रहे। चुनाव के समय जो 19 लाख रोजगार देने का वायदा किया कम से कम वही तो दे दें।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में लोगों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कंबल भी बांटा। आपको बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। राजश्री ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत प्यार मिल रहा है। बहुत खुशी हो रही है कि हम पटना में परिवार के साथ नया साल मना रहे हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमत पर भी लोगों को घेरा
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 से ऊपर हो गई है। लोगों के घरों में गैस चूल्हा नहीं जल रहा है। उनको चुनाव के समय बेरोजगारों से किया गया वादा याद रखना चाहिए और 19 लाख रोजगार देना चाहिए। यूपी में हो रहे चुनाव पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी जरूरत जहां होगी और हमें जहां भी बुलाया जाएगा तो जरूर जाएंगे। हम बंगाल, असम सब जगह जहां से बुलाया गया था गए थे।

हमारी चुनौती है कि RSS की विचारधारा को सत्ता में आने से रोका जाए। कहा कि नीतीश कुमार तो खबर भी नहीं देखते हैं उनको कुछ जानकारी कहां रहती है, लेकिन बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। उनका यही व्यवहार रहा तो बिहार की जनता भी उन्हें देखना छोड़ देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.