बिहार के 83 लाख 53 हजार 270 किसानों को नए साल पर तोहफ़ा मिला। दरअसल, 1 जनवरी को पीएम किसान स्कीम की 10वीं किस्त जारी हुई। इसके तहत सरकार किसानों को 16 सौ 70 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए दी जाएगी।
एक दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी पीएम किसान स्कीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त जारी की। कृषि मंत्रालय में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे देश के किसानों के लिए ये राशि लगभग 22000 करोड़ रुपए हो सकती है। जबकि 83 लाख 53 हजार 270 किसानों को बिहार कृषि विभाग के मुताबिक 16 सौ 70 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए देगी। आजादी के बाद यह पहली स्कीम है जिसके तहत पहली बार किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे दिए जा रहे हैं।
इसके तहत देश के करीब 11 करोड़ किसानों को 1.61 लाख करोड़ रुपये की रकम जारी की जा चुकी है। इससे छोटे किसानों को बड़ा स्पोर्ट मिला है। फिलहाल, किसान 10 वीं किस्त 31 मार्च तक प्राप्त कर सकते हैं। इस बार मिलने वाले 2000 हजार रुपये से किसान रबी फसलों के लिए अपना कुछ काम पूरा कर पाएंगे। गेहूं और सरसों की बुवाई के बाद देश के ज्यादातर किसानों को 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार था। इससे खाद-पानी का कुछ इंतजाम हो जाएगा।


पीएम किसान निधि का पैसा जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। इस कार्यक्रम से आप https://pmindiawebcast.nic.in/ अथवा दूरदर्शन के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

आप भी करें आवेदन, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिसंबर 2018 को किसानों को डायरेक्ट सहायता देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। जिन लोगों ने इस स्कीम में अब तक अप्लाई नहीं किया है वो आवेदन कर सकते हैं। सौ फीसदी केंद्रीय फंड से चलने वाली इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आवेदन कभी भी हो सकता है। आप खुद ऑनलाइन या फिर सीएससी पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कृषि मंत्रालय ने सलाह दी है कि अप्लाई करते समय आवेदन वक्त पूरा भरें। खासतौर पर बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और खेत का रिकॉर्ड। अगर कोई दिक्कत हो रही है तो पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन (155261 या 011-24300606) पर संपर्क कर सकते हैं।

किसे नहीं मिलेगा फायदा
इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले किसान इस लाभ से वंचित होंगे। केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी इसके पात्र नहीं होंगे। भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। मंत्री, पूर्व मंत्री, मेयर, विधायक, एमएलसी, सांसद और या जिला पंचायत अध्यक्ष को पैसा नहीं मिलेगा । खेती करने वाले पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट को लाभ नहीं मिलेगा। 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को लाभ नहीं मिलेगा ।

नहीं बढ़ेगी रकम
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने साफ किया है कि, वो पीएम किसान स्कीम का पैसा सालाना 6000 रुपये से अधिक नहीं करेगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि भूमिहीन खेतिहर मजदूरों और बटाईदारों को इस योजना में शामिल करने का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं है ।



Leave a Reply