BIHARBreaking NewsSTATE

तिरहुत IG पंकज सिन्हा ने संभाला पदभार

तिरहुत आईजी पंकज सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार के बाद उन्होंने बताया कि अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर सख्ती पहली प्राथमिकता होगी. तिरहुत आईजी गणेश कुमार के ट्रांसफर के बाद आज पंकज सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण करते शराब माफिया एवं बढ़ते अपराध पर सख्त करवाई की बात कही. वहीं उन्होंने कहा कि लंबित केसों का समय पर निराकरण के लिए डीएसपी से समीक्षा कर नए अधिकारियों को केस दिया जाएगा ताकि लंबित मामलों का समय पर निष्पादन हो सके.

बता दें कि गुरुवार को बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया. 50 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. जिसमें एडीजी से एसपी स्तर के अधिकारियों का नाम शामिल है. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की. अजिताभ कुमार को एडीजी प्रोविजिनिंग बनाया गया है. संजय सिंह को एडीजी विधि व्यवस्था, गणेश कुमार- आईजी, तकनिकी सेवाएं, राकेश राठी-आईजी, सेंट्रल बनाया गया है.

विनय कुमार को आईजी मुख्यालय बनाया गया है. प्राणतोष कुमार दास को आईजी, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पंकज सिन्हा को आईजी, तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, ललन मोहन प्रसाद को आईजी, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, जितेन्द्र मिश्रा को आईजी,अग्निशमन बनाया गया है.

Input : Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.