BIHARBreaking News

RJD ने CM नीतीश पर कसा तंज, JDU का पलटवार, पूछा- बिहार बपौती है क्या?

RJD ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पार्टी ने कहा है, ‘ये मुख्यमंत्री हैं या ट्रैफिक पुलिस? कभी कहते हैं बिहार मत आइए, कभी कहते हैं बिहार से चले जाइए। बिहार जैसे कोई राज्य न हुआ, इनकी बपौती हो गई!’

RJD का तंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान के दरम्यान दिए गए उस भाषण पर है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘आप लोग ये क्या कर रहे हैं। आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है… अगर नफरत है तो चले जाइए यहां से बाहर।’

बता दें, इससे पहले नीतीश कुमार ने सासाराम की सभा में कहा था, ‘शराबबंदी के बावजूद दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते हैं। जिनको शराब पीनी है वह बिहार न आएं। बिहार में शराब पीने की इजाजत नहीं मिलेगी।’

बपौती शब्द लालू ही लेकर आए हैं: JDU

राष्ट्रीय जनता दल के बयान पर JDU के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा, ‘बपौती शब्द राजनीति में लालू प्रसाद ही लेकर आए हैं जहां वंशवाद की ताजपोशी होती है। नीतीश कुमार तो बिहार में अपने काम की बदौलत हैं। शराबबंदी जैसे अभियान चलाने के बावजूद कोविड काल को छोड़ दें तो पर्यटकों की संख्या बिहार में बढ़ती रही। जनता ने तो उप चुनाव में RJD का राजनीतिक शैल्य चिकित्सा कर दिया है। शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह जैसे लोगों को भी RJD में वंदना करनी पड़ती है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.