BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में भड़क गए नीतीश कुमार, कहा- चले जाइए बाहर, जानें कारण…

मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज में चल रहे समाज सुधार अभियान के दौरान संबोधन करते हुए सीएम नीतीश भड़क गए। वे किसी और पर नहीं बल्कि मीडिया कर्मियों पर भड़क गए थे। दरअसल, सभा में एक युवक नीतीश कुमार को अपना आवेदन देने जा रहा था। तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। ऐसे में कुछ लोग प्रदर्शन करने लगे। वहीं, मीडिया कर्मी जैसे ही प्रदर्शन करने वालों की तस्वीर लेने लगे कि सीएम नीतीश इस पर बिगड़ गए।

मुख्यमंत्री नीतीश मंच से ही प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करने लगे, साथ ही मीडिया कर्मियों पर भड़क गए। नीतीश कुमार कहने लगे कि अरे भाई आप लोग क्या कर रहे हैं… यह मीडिया वाले किधर जा रहे हैं.. आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है क्या.. अगर आप लोगों को नफरत है तो यहां से बाहर चले जाइए …आप कौन सा ठीक काम कर रहे हैं। जो बोलता है उसे बोलने दीजिए। आप लोग समाज को नहीं जानते हैं। आदमी का जो स्वभाव है वह 100% ठीक नहीं हो सकता है। इसके लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। यहां सब लोग मेरी बात सुन रहे हैं। वहीं मेरे पीछे आकर हो.. हो.. कर रहे हैं.. हम पूरी की पूरी बात महिलाओं से कहने आए हैं। जिसको समाज सुधार से जरूरत नहीं है तो यहां पर आने की कोई जरूरत नहीं है। महिलाओं में जागृति आ रही है और आप पुरुष हैं लेकिन आप लोगों में जागृति नहीं आ रही है। हम सिर्फ महिलाओं के लिए जागृति अभियान नहीं चला रहे हैं, पुरुषों में भी जागृति आनी चाहिए। इसलिए इन सब बातों पर ज्यादा ध्यान रखिए..

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में जमकर हंगामा हो गया। नीतीश समाज सुधार अभियान के तहत मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज में जीविका दीदी को संबोधित कर रहे थे, तभी मंच के बगल में कुछ दूरी पर जनप्रतिनिधियों के दो गुट आपस मे भिड़ गए। एक जनप्रतिनिधि मंच पर जाकर CM को ज्ञापन देना चाह रहे थे। उन्हें सुरक्षाबलों ने रोक दिया, तो वह CM से मिलने की जिद पर अड़ गए और सुरक्षाकर्मियों से विवाद करने लगे। बैरिकेडिंग से जबरन निकलने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान एक और जनप्रतिनिधि ने आकर उन्हें चुप रहने और वहां से हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। देखते-देखते धक्का-मुक्की होने लगी। अफरातफरी का माहौल बन गया। इस धक्का-मुक्की में बैरिकेडिंग भी एक जगह से टूट गया। इस पर सीएम नीतीश ने मंच से कहा- जिन्हें सभा नहीं सुननी वह यहां से जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.