BIHARBreaking NewsSTATE

पटना के मोबाइल दुकान से 10 लाख की चो’री

राजधानी पटना के दानापुर इलाके के मार्शल बाजार में चोरों के एक गिरोह ने दुकान का शटर काटकर 10 लाख से अधिक की मोबाइल चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दानापुर के मार्शल बाजार में ऐश्वर्या फोन की दुकान है। दुकानदार मनीष कुमार सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर गया था। मंगलवार को जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान खोलने के बाद उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर रखी गई लगभग 10 लाख से अधिक की मोबाइल चोरी चली गई है। इसके साथ ही चोरों ने दुकान के कैश काउंटर में रखा गया 23 हजार रुपए नगद भी उड़ा लिया।

घटना के बाद दुकानदार मनीष कुमार ने दानापुर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। दानापुर पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

दूसरी तरफ आसपास के लोगों ने बताया कि दानापुर में रात्रि गश्ती पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिसका फायदा चोर के गिरोह आसानी से लगा ले रहे हैं। लोगों ने बताया कि अगर पुलिस गश्ती रात्रि में सक्रिय रहती तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.