BIHARBreaking NewsSTATE

प्रेमी के घर पर प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, दरवाजे पर धक्का मारती रही प्रेमिका, जानें मामला…

भागलपुर के मंदरोजा में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह प्रेमी के घर पर पहुंची। फिर दरवाजे को पिटती रही। लात से मारती रही। वह गुस्से में कह रही थी कि दरवाजा खोलो नहीं तो दीवार फांद जाऊंगी। दरअसल, लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक साल तक आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया। फिर शादी से मुकर गया। इस दौरान प्रेमी के परिजनों के साथ हाथापाई भी हुई।

ऑफिस में काम करती थी पीड़िता

मंदरोजा के शर्मा कंसलटेंसी के संचालक रणवीर शर्मा पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व रणबीर के संपर्क में उस समय आई, जब पूरे प्रदेश के साथ बिहार में भागलपुर में भी कोरोना का संक्रमण काल चल रहा था। रणवीर ने उसे अपने ऑफिस की देखरेख के लिए रखा था, इस दौरान दोनों एक दूसरे के बहुत ही करीब आ गए। पीड़िता के मुताबिक रणबीर ने इसका फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

प्रेमी के परिजनों ने आरोपों को खारिज किया

रणबीर पर शादी का दबाव बनाने पर वह धमकी देने लगा। खुद को भागलपुर विधायक अजीत शर्मा का करीबी बताया। कोर्ट और पुलिस को अपने पॉकेट में रखने की बात कही। करीब 3 घंटों तक प्रेमी के घर पर लड़की हंगामा करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी प्रेमी का भाई और उसकी मां घर से निकली। दोनों ने लड़की की बातों को नकार दिया। आरोपों को खारिज कर दिया। इस दौरान ही लड़की ने प्रेमी के भाई का कॉलर पकड़ लिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

महिला थाने लाई गई प्रेमिका

इधर, हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना मिलते ही ततारपुर थाने की पुलिस पहुंची। पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचा दिया। यहां प्रेमिका थाने के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं प्रेमी के भाई विकास शर्मा ने बताया कि उसके भाई को फंसाने की साजिश की गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की ओर से दोबारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.