BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 5 घंटे कटेगी बिजली, माड़ीपुर और मिस्कॉट पावर सब स्टेशन में तार और ट्रांसफॉर्मर बदले जाएंगे

मुजफ्फरपुर में पेड़ों की छटाई, केबुल और 11 केवी तार एवं ट्रांसफॉर्मर के बदलने को लेकर मंगलवार को माड़ीपुर व मिस्कॉट पावर सब स्टेशन के अधीन आने वाले एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों पीएसएस से बिजली आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक ठप रहेगी।

माड़ीपुर पीएसएस के अधीन आने वाले मोहल्ला लेनिन चौक, चक्कर मैदान, साउथ चक्कर, प्रभात तारा स्कूल, मझौलिया रोड, शिवपुरी गली नंबर एक से चार तक, चक अब्दुलवाहिद, राधे-राधे गली, आईजी कैंपस, सुरेश शर्मा गली, आयुक्त आवास, भोला गली, मंसरी मेडिकल गली की बिजली प्रभावित रहेगी।

इधर, मिस्कॉट के जिला स्कूल फीडर के अधीन आने वाले हाथी चौक, चैपमैन, जिला स्कूल, ईदगाह, निराला निकेतन, गोशला, रामबाग, महता कंपाउंड, शास्त्री नगर, खादी भंडार, बीएमपी छह, पटेल नगर, पीएन सिंह कॉलोनी, लिज्जत पापड़, चकबासू, विश्वभारती और मस्जिद चौक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसको लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शहरी क्षेत्र एक के कार्यपालक अभियंता ने सूचना जारी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.