BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी : शहर में सीसी कैमरे व ट्रैफिक लाइट लगाने को ड्रोन सर्वे

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर में ट्रैफिक सिग्नल व सीसी कैमरे लगाने को लेकर सोमवार को ड्रोन सर्वे शुरू हुआ। ड्रोन कैमरे से कई जगहों की तस्वीर ली गई। नए साल में सबसे पहले सरैयागंज टावर, कंपनीबाग चौराहा, डीएम आवास मोड़ व इमलीचट्टी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल व सीसी कैमरे लगेंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि शहर में ट्रैफिक सिस्टम सुधारना सबसे अहम है।

स्मार्ट सिटी के सीईओ भूदेव चक्रवर्ती का कहना है कि किस चौक-चौराहे पर किस एंगल से कैमरे लगाए जाएं, ताकि ज्यादा इलाका कवर हाे इसलिए ड्रोन सर्वे हाे रहा है।

स्मार्ट सिटी के काम की निगरानी के लिए परामर्श दात्री समिति की बैठक 30 दिसंबर काे निगम सभागार में हाेगी। बैठक के लिए सांसद के साथ 16 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें रोटरी क्लब के डाॅ. जेपी सिंह का नाम भी शामिल है। हालांकि, उनका निधन हाे चुका है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.