BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZ : लेबर एक्ट के तहत मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा अधिकतम मुआवजा : श्रम मंत्री

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सात मजदूरों की मौत हो गई. वहीं सात गंभीर रूप से जख्मी लोग जिनका एस के एम सी एच में इलाज चल रहा है, उनका कुशलक्षेम लेने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पंहुचे बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह हादसा काफी दुःखद है मृतकों के प्रति शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि घटना की पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी की किन कारणों से यह घटना हुई वैसे प्रथम दृष्टया घटना में लापरवाही एवं ऑपरेशनल फॉल्ट नजर आ रही है.

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही बॉयलर चीफ एवं तकनीशियन अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच के आदेश दे दिये गये हैं कल से ही विभाग से संबंधित सक्षम अधिकारी कैंप कर रहे हैं. घटना में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनपर निश्चित कार्रवाई की जाएगी.

घायलों का कुशलक्षेम लेने के उपरांत मंत्री जिवेश मिश्रा ने अस्पताल अधीक्षक बी एस झा के कक्ष में श्रम विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर घायलों की समुचित इलाज की व्यवस्था एवं सरकारी मुआवजा की प्रक्रिया में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा की आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तत्काल सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है. श्रम संसाधन विभाग की ओर से लेबर एक्ट के तहत सभी मृतकों के परिजनों को अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा.

वहीं मंत्री जिवेश मिश्रा को घटना की भयावहता एवं स्थिति से अवगत कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसलिए औधोगिक क्षेत्र स्थित अन्य फैक्ट्रियों में जांच आवश्यक है ताकी जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।

भाजपा जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने बताया की मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के साथ जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहु, अनुसूचित जाति मोर्चा के नंदकिशोर पासवान, मंडल अध्यक्ष ओंकार पासवान, अमित राठौर, गोविंद कुमार, चुन्नू यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.