Breaking News

भतीजे के बाद अब चाचा पारस बने BJP के हनमुान, जानें…

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। इस कारण पड़ोसी राज्य में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। यूपी चुनाव की वजह से बिहार में भी राजनीतिक माहौल गरम है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनवाएंगे। दोबारा वहां भारतीय जनता पार्टी व NDA गठबंधन की सरकार बनवाएंगे। हनुमान बनकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की पुष्टि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने की है।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोजपा की स्थिति मजबूत है। पूरे राज्य में पार्टी को 4 भागों में रखा गया है। इसके लिए वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 4 प्रभारी भी बना रखे हैं। वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य इकाई की पूरी टीम है। दलितों और महादलितों के साथ-साथ हर वर्ग में पार्टी की पहुंच है। यूपी विधानसभा चुनाव के दरम्यान मजूबति से भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की प्लानिंग है। प्रदेश इकाई की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसी भी सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने का कोई प्रस्ताव अब तक नहीं मिला है। गठबंधन के तहत हमने भी कोई सीट नहीं मांगी है। हालांकि, राज्य इकाई की तरफ से अगर कोई प्रस्ताव आता है तो उसका फैसला पशुपति कुमार पारस ही करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस NDA गठबंधन के तहत भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कोशिश ऐसी होगी कि यूपी के 350 से अधिक सीटों पर भाजपा और NDA उम्मीदवार जीतें व दोबारा सरकार बनाएं। अभी तो भाजपा की रैली हो रही है। जब NDA की रैली होगी तो पशुपति कुमार पारस के साथ-साथ पूरी पार्टी और दलित सेना जमकर प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि पशुपति कुमार पारस के भतीजे व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान खुले मंच से कई बार कह चुके हैं वो पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के हनुमान हैं। हनुमान बनकर ही वो बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने और जदयू को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य अकेले ही उनकी पार्टी चुनावी मैदान में पिछले साल उतरी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.