मुंगेर में रविवार को कोरोना के एक साथ 11 नए मरीज मिले। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि पिछले दिनों बिहार पुलिस की एक महिला प्रशिक्षु जवान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसी के संपर्क के लोगों से जब 475 पुलिस जवानों की जांच की गई तो उसमें 7 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले।
इसके अलावा तीन स्कूली बच्चे बरियारपुर से तथा एक महिला जमालपुर रेलवे स्टेशन में जांच के दौरान 4 कोरोना पॉजिटिव मिली। कुल 11 नए कोरोना मरीज मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह संख्या निश्चित रूप से डराने वाली है। लोगों को सावधान रहना है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करना है।
प्रतिदिन लगभग 4000 संदिग्ध लोगों का किया जा रहा है जांच
सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि मुंगेर में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 है। लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार जांच की जा रही है। लगभग 4000 मरीजों का एंटीजन एवं RTPCR से जांच की जा रही है।



उन्होंने कहा कि लोगों को अब और सावधान तथा सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरी ना हो तो भीड़ भाड़ से बचें। मास्क का प्रयोग करें सोशल डिस्टेंस का अपनाएं। कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज जरूर ले लें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित सभी 11 सैंपल विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी ओमिक्रॉन जांच के लिए पटना ले जाएंगे।



Leave a Reply