PATNA:-मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर फटने से हुए भीषण धमाका में कई लोगों की मौ’त हो चुकी गई है।सीएम नीतीश कुमार ने इस ‘हा’दसे पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और मृ’तक के परिवार के लिए 4-4 लाख का आर्थिक अनुदान के साथ ही अन्य लाभ देने का निर्देश दिया है.हादसा में घायलों के समुचित इलाज का निर्देश भी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिया है।सीएम ने जांच टीम को घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है और इस जांच में दोषी पाए जाने वाले के खि’लाफ कड़ी कार्र’वाई की बात कही है.
गौरतलब है कि मुजफ्फपुर में नुडल्स फैक्ट्री में काम के दौरान बायलर फट गया,जिसमें कई मजदूर एवं अन्य लोग चपेट में आ गए हैं।अभी तक प्रशासन ने 7 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है जबकि कई अभी गंभीर रूप से घायल हैं।मिल रही जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में 30 की संख्या में मजदूर मौजूद थे। घटनास्थल पर राहत और बचान कार्य जारी है। मौके पर जिला प्रशासन के तमाम आलाधिकारी पहुंच चुके हैं।

बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ है।हादसा इतना भीषण है कि डेडबॉडी की शिनाख्त कर पाना मुश्किल है। किसी का सिर्फ हाथ मिल रहा है तो किसी का सिर्फ पैर।मौके पर आईजी समेत डीएम-एसएसपी पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

धमाके में नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि धमाके में पास स्थित चूड़ा और आटा फैक्ट्री में भी काम कर रहे कुछ मजदूर मामूली तौर पर घायल हो गये। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर लगातार रेस्क्यू कर रही है।
एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि हादसे के शिकार अधिकतर लोग दैनिक वेतनभोगी बताए जा रहे हैं. व्यापक पैमाने पर राहत व बचाव का काम चल रहा है. घायलों को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या के और बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री से दूर चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा महसूस किया गया.

हादसे के बाद पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है. आसपास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे. बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे. शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था.



Leave a Reply