बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फट’ने से भी’षण धमा’का हुआ। इसमें काम कर रहे अब तक 6 मजदूरों की मौ’त की पुष्टि हुई है। वहीं, 6 की हाल’त गंभीर है। घा’यलों की आंखों में अब भी डर का मंजर दिखा।
सदर अस्पताल पहुंचे ज’ख्मी दीपेश और पंकज ने बताया, ‘सुबह सभी अपने काम में जुटे थे। अचानक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और जमीन हिल गई। साथी कुछ समझ पाते इससे पहले ही मशीन नीचे गि’रने लगी और कई दोस्त उसमें दब गए। पूरे फैक्ट्री परिसर में चीख-पुकार मच गई।’
‘कई लोग खून से लथपथ थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया’
घायलों में शामिल दीपेश मिठनपुरा थाना के खादी भंडार इलाके का और पंकज सकरा थाना के मेथरापुर का निवासी है। उन्होंने बताया, ‘हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर काफी लोगों के दर्द से कराहने की आवाज सुनी। कई लोग खून से लथपथ थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।’



हादसे में जख्मी दीपेश और पंकज।
‘फैक्ट्री में काम कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे’
दीपेश और पंकज ने बताया, ‘सुबह 7 बजे ड्यूटी करने के लिए घर से फैक्ट्री पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ। दीवारें दरकने लगी। मशीनें गिरने लगी। पाइप लाइन फटने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग मशीन के नीचे दब गए। वहीं, कई लोग घटना में घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के पास मौजूद घर की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए।’

हादसे में फैक्ट्री में चलाया गया रेस्क्यू।
गंभीर रूप से जख्मी को भेजा गया SKMCH
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फैक्ट्री कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढते नजर आए। बाहर निकलने के बाद स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ थी। लोगों ने फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास किया। इधर, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया, ‘गंभीर स्थिति में जो लोग घायल थे, उन्हें SKMCH भेजा गया है।’





Leave a Reply