बिहार पुलिस में दरोगा और सार्जेंट के कुल 2213 पदों पर भर्ती के लिए आज परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस परीक्षा में कुल 85 हजार अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। इसके लिए कुल 1 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना में कुल 57 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर है।
सभी 57 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में की जा रही है। पहली पाली सुबह 10-12 बजे और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक होना है। परीक्षा के अभ्यर्थी सुबह से सेंटर पर दिखे।
पटना के बांकीपुर राजकीय उच्च विद्यालय में बने सेंटर में भी महिला और पुरुष परीक्षार्थी लाइन लगा कर सेंटर में प्रवेश करते दिखे। कोरोना की वजह से इस परीक्षा की तारीख पहले कई बार बदली गयी है। हालांकि आज कोरोना गाइडलाइन के साथ परीक्षा ली जा रही है।


सीवान में 11 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
सीवान में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जहां 13 976 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने संयुक्त आदेश में हर हाल में स्वच्छ व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

पटना में बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय के के बाहर लगी भीड़।
बांका में 14 केंद्रों पर 9213 परीक्षार्थियों
बांका के 14 केंद्रों पर कुल 9213 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना है। यह बहाली 2019 में निकाली गई थी। इसको लेकर युवाओं में खासी तैयारी देखने भी मिली। इसी क्रम में आज बांका जिले के 14 केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा होना सुनिश्चित होना है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है।

नवादा में 24 केंद्रों पर परीक्षा
नवादा पुलिस के 24 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा का आयोजन किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हर जगह पर दंडाधिकारी अधिकारी और पुलिसकर्मी को लगाया गया है। बिना मास्क के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।
एक साल बाद हो रही है परीक्षा
बिहार दारोगा और सार्जेंट के 2213 पदों पर बहाली के लिए पीटी परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( BPSSC ) ने 14 अगस्त 2020 को बिहार दारोगा ( पुलिस अवर निरीक्षक) के 1998 और सार्जेंट ( परिचारी ) के 215 के लिए कुल 2213 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। 16 अगस्त से 24 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इस दौरान लगभग साढ़े 6 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। अब एक साल से ज्यादा समय के बाद 26 दिसंबर 2021 को दो पालियों मे प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी।



Leave a Reply