नालंदा में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से 15 हजार रुपए का एक मोबाइल ऑर्डर किया, लेकिन जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें से 5 रुपए का बर्तन धोने वाला साबुन निकला। पार्सल देने आए डिलीवरी बॉय के सामने ही व्यक्ति ने पार्सल खोला था। अंदर से मोबाइल के बदले साबुन निकलने पर उसने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने उनका पैसा वापस लौटा दिया।
पूरा मामला जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बाजार का है। अस्थावां बाजार निवासी विजय शंकर सिन्हा ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक मोबाइल मंगाया था। इसकी डिलीवरी गुरुवार को दी गई। उपभोक्ता विजय ने बताया, ‘जैसे ही पार्सल का पैकेज खोला अंदर मोबाइल का डिब्बा था, लेकिन मोबाइल की जगह बर्तन धोने वाला का साबुन था। इसका वीडियो भी बनाया हूं।’


उन्होंने बताया, ’18 दिसंबर को फ्लिपकार्ट से रेडमी कंपनी का 10s मॉडल मोबाइल बुक करवाया था। इसकी कीमत 15,690 रुपए थी। साबुन मिलने की सूचना डिलीवरी बॉय को दी। इसके बाद उसने मोबाइल के लिए दिए गए 15,690 रुपये वापस कर दिए। इसकी इसकी शिकायत फ्लिपकार्ट के टोल फ्री नंबर पर भी की गई है।’
टोल फ्री नंबर पर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव

इस मामले में फ्लिपकार्ट के टोल फ्री नंबर पर जब उभोक्ता ने शिकायत करने पर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने बताया कि अभी पार्सल डिलीवरी का कोई अपडेट नहीं दिख रहा। जब पार्सल रिसिव होने और मोबाइल की जगह साबुन मिलने की बात विजय शंकर ने बताई। इस पर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के तरफ से बताया गया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। 31 दिसंबर तक विशेष जानकारी मिल पाएगी।



Leave a Reply