BIHARBreaking News

ससुराल में क्रिसमस मनाएंगे तेजस्वी यादव!

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपनी पत्नी रेचल के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। खरमास के महीने में पत्नी के साथ दिल्ली जाने को लेकर कई तरह की बातें चर्चा में है। सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि उनकी पत्नी रेचल के माता-पिता इसाई धर्म के हैं। इसलिए तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने अपने ससुराल गए हैं।

वहीं, उनके खरमास के महीने में नई बहू के साथ ससुराल जाने पर कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। दरअसल, बिहार में मान्यता है कि खरमास के महीने में कोई भी शुभ काम नहीं होता है। ऐसे में नई बहू के साथ ससुराल जाने की बात को लेकर लोगों ट्विट कर तेजस्वी पर तंज कसा।

खरमास में नई दुल्हन के साथ ससुराल गए तेजस्वी!
14 दिसंबर से खरमास शुरू हुआ। इस माह में नई नवेली दुल्हन ससुराल या मायके नहीं जाती है। इसलिए इससे पहले 13 दिसंबर को ही रेचल को लेकर तेजस्वी पटना पहुंचे थे। चर्चा है कि खरमास होने के कारण ही तेजस्वी-रेचल की शादी का रिशेप्सन पार्टी भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन इसी बीच 23 दिसंबर को 11 बजे की फ्लाइट से दोनों दिल्ली रवाना हो गए। जाते समय पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने कहा, ‘दो-चार दिन बाद फिर पटना आएंगे। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने दिल्ली गए हैं।

दिल्ली यात्रा से हनीमून प्लानिंग की भी चर्चा
हालांकि उनके दिल्ली जाने को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में अपने जमा पासपोर्ट को निकलवाने दिल्ली गए हैं। बहुत संभव है पासपोर्ट निकलने के बाद वह राजश्री के साथ हनीमून पर विदेश जाएं।

10 दिनों तक शुभचिंतकों से मिलते रहे तेजस्वी यादव
बता दें कि 9 दिसंबर को तेजस्वी यादव दिल्ली के सैनिक फार्म में रेचल से शादी की थी। शादी के बाद राजश्री के साथ तेजस्वी यादव 13 दिसंबर को पटना आए थे। पटना में 10 दिनों तक लोगों से मिलने-जुलने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। इस बीच किसी ने मैथिली के पाग तो किसी ने मखाना की माला से दोनों का स्वागत किया। गायकों ने गायकी से उन दोनों का स्वागत किया। दोनों राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में ठहरे थे। तेजस्वी ने राजश्री को अपने घर की गायों, बकरियों सब से मिलवाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.