लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के परिवार की विरासत तेजप्रताप यादव को मिली है। यह बड़ी चीज है। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और अभी हसनपुर से विधायक हैं। लेकिन तेजप्रताप यादव इन दिनों अपने एक व्लॉग (Vlog) में व्यस्त हैं। पिछले दिनों उन्होंने राबड़ी आवास यानी 10 सर्कुलर रोड में दिखाया था कि वहां कितनी गायें हैं और कितने मंदिर हैं। इसके बाद तेजप्रताप यादव, पिता लालू प्रसाद के गांव फुलवरिया गए और वहां वीडियो बनवाया।
अपने नेता वाले ड्रेस से अलग रेड कलर की टीशर्ट में उन्होंने ब्लॉग बनाया। गांव का तालाब जहां छठ होता है, वह दिखाया। उनके बॉडीगार्ड भी वीडियो में दिखते हैं। पोखर में नहाते युवक के बारे में तेजप्रताप यादव बताते हैं कि गांव के लोगों का विल पावर काफी स्ट्रांग होता है। वे युवक को पोखर के बीच में जाने के लिए भी कहते हैं।



तेजप्रताप यादव बाढ़ के वक्त जुलाई माह में ही अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर गए थे।
बाढ़ के समय ही गए थे अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर
सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव के पोस्ट को खंगाले तो इसमें लोग तरह-तरह के कमेंट करते दिखते हैं। लोग हसनपुर के बारे में भी सवाल करते दिखते हैं। जानकारी है कि तेजप्रताप यादव बाढ़ के वक्त जुलाई माह में ही अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर गए थे।
बाढ़ के समय उन्होंने वहां से वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन पिछले कई माह से वे अपने विधानसभा क्षेत्र नहीं गए, न वहां की समस्या सरकार के सामने लायी। उनके पास बेहतर मौका है और वे जन समस्याओं को लेकर अपनी अलग छवि गढ़ सकते हैं। लेकिन उनकी दिलचस्पी यह बताने में है कि ठंड के बावजूद वे आइस्क्रीम खाते हैं और कौन सी खाते हैं। फुलवरिया से भी उन्होंने लोगों की समस्याएं नहीं दिखायीं।

अपने गांव फुलवरिया वाले वीडियो में तेजप्रताप।

फेवरेट आइसक्रीम के बारे में भी बताया
तेजप्रताप यादव ने एक अन्य वीडियो मे दिखाया कि ठंड मे आइसक्रीम खाना उन्हें काफी पसंद है। ठंड में आइसक्रीम खाते हुए वीडियो उन्होंने ब्लॉग पर डाला है। तेजप्रतााप गेट के पास जाकर बताते हैं कि बहुत सारे लोग गेट के बाहर मिलने के लिए आते हैं। तेज पूछते हैं, कहां से आए हैं आप लोग? गेट के उस पार से आवाज आती है- सर मेरी भांजी का अपहरण हो गया है। यह सुनने के बाद तेजप्रताप यादव कहते हैं कि बहुत तरह की समस्या लेकर लोग आते हैं, जिसे निबटाने का भी काम करते हैं और मन किया तो आइसक्रीम भी खाते हैं।
बख्तियारपुर से आई एक महिला की समस्या पर वे बात करते हैं, लेकिन इसे ब्लॉग पर लाने के पहले वे आइसक्रीम चूसते हुए विदा लेते हैं। कहते हैं, देखते रहिए हमारा चैनल…। इस वीडियो में तेज बताते हैं कि मैं फिस्ट आइसक्रीम खाता हूं, यह मेरा फेवरेट है।




Leave a Reply