BIHARBreaking NewsPATNASTATE

अब लालू के बेटे तेजप्रताप यादव कर रहे हैं ये काम, कहा- ‘पिता से ही सीखा है’

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने लुक को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कभी वो भगवान शिव का रूप धर लेते हैं तो कभी कन्हैया बन बंशी बजाने लगते हैं। इस बार फिर तेजप्रताप अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस नए लुक और नए अंदाज के साथ तेजप्रताप सुर्खियों में छा गए हैं। तेजप्रताप ने अबकी बार ग्वाले का भेष धरा है और गाय का दूध दुहते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, तेजप्रताप ने कहा है कि उन्होंने ये विधा पिता लालू यादव से सीखी है।इसके साथ ही तेजप्रताप ने ट्वीट कर वि’रोधियों पर तं’ज कसा और वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि हम कृष्ण के वंशज हैं और पा’पियों के वि’नाश के लिए ही हमारा जन्म होता है।

किसी को संदेह हो तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले। तेजप्रताप ने बताया कि उन्होंने अपनी गाय का नाम सुरभि रखा है और खुद उसकी पूरी देखभाल किया करते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि आप सबको मालूम होगा कि हम तो ग्वाले हैं, भगवान कृष्ण के वंशज हैं तो फिर इस काम में श’र्म क्यों और कैसी? भगवान कृष्ण भी खुद गाय का दूध निकालते थे।तेजप्रताप ने बताया कि मेरे पिता लालू यादव भी गाय की इसी तरह से सेवा करते थे, यह सब हमने उनसे ही सीखा है। उन्होंने बताया कि हम हर दिन गाय माता सुरभि का दूध निकालते हैं और फिर इसे पीकर तं’दुरुस्त रहते हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि – आखिर 2020 की ल’ड़ाई में भी तो जाना है तो तंदु’रुस्त रहना भी तो जरूरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.