BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में बदला स्कूलों का समय, ठंड हुई तेज, कल से सुबह 9 बजे से पहले और साढ़े 3 बजे के बाद नहीं चलेगी क्लास

पटना में ठंड के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सुबह 9 बजे के पहले और शाम काे 3.30 बजे के बाद स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। पटना के DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। मनमानी करने वाले स्कूल व शिक्षण संस्थानों पर अब कार्रवाई की जाएगी। ठंड को लेकर किसी भी स्थिति में स्कूल निर्धारित समय से पहले और बाद में नहीं चलेंगे।

शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर किया अलर्ट
अब जिले के सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पटना DM का कहना है कि जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए ऐसा आदेश दिया गया है।

प्रभावी हो गया है आदेश
प्रशासन के अनुसार, यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। डीएम द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.