BIHARBreaking News

#MUZAFFARPUR : सभी 16 प्रखंडों में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

MUZAFFARPUR : भूमिहार ब्राहमण समाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संगठन को विस्तार करते हुए जिला के सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया है। श्री सिंह द्वारा जारी सूची में अमरेश कुमार( पैक्स अध्यक्ष)औराई, राजीव कुमार (जिला पार्षद) कटरा, दीपक कुमार सिंह गायघाट, देवेंद्र पांडे उर्फ निक्की मुरौल , आशुतोष कुमार (पंचायत समिति सदस्य) सकरा, गणेश मिश्रा कूढ़नी (1), सुनील कुमार कूढ़नी (2) ,सुनील कुमार शर्मा सरैया, शंभू प्रसाद सिंह पारू, मुरारी शरण सिंह उर्फ श्याम जी साहेबगंज, केशव सिंह (पूर्व मुखिया) मोतीपुर, राजकुमार सिंह मीनापुर, सुमन कुमार सिंह कांटी, संतोष कुमार शाही मड़वन, कृष्ण कुमार मुसहरी (1), महेश प्रसाद ठाकुर मुसहरी( 2), मुरारी कुमार बोचहां (1 ), राहुल कुमार सिंह बोचहां (2) का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी व पंचायत कमिटी का गठन करने का निर्देश दिया है। वही पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने सभी प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन पर बधाई देते हुए उनके प्रति शुभकामना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.